International Women’s Day 2020, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2020 Google Doodle: आज 8 मार्च है, यानी आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। हर खास दिन पर गूगल डूडल के माध्यम से कुछ न कुछ नया करता है। आज भी गूगल ने ठीक वैसा ही किया है। गूगल ने आज नारी शक्ति को समर्पित खास डूडल बनाया है। इस डूडल में आज एक वीडियो भी है। महिला दिवस पर गूगल ने ने एक एनिमेटेड वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो मैसेज में डूडल में दुनियाभर की महिलाओं और जेनेरेशन को दर्शाया गया है। ये एनिमेशन वीडियो मल्टीलेयर्ड 3D पेपर मनडाला एनिमेश के जरिए बनाया गया है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास पर नजर डालें तो इतिहास के मुताबिक पहली बार वर्ष 1909 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था। लेकिन इसे मनाने के पीछे एक खास मकसद रहा। दरअसल साल 1908 में अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर की कुल 15 हजार महिलाओं ने वोटिंग करने की अपनी मांग के चलते एक मोर्चा निकाला। वे चाहती थीं कि जिस तरह से पुरुषों को अपने देश की सर्कार चुनने के लिए हक मुहैया है ठीक इसी प्रकार उन्हें भी यह हक दिया जाए।
Live Blog
Happy Women’s Day 2020 Google Doodle:
Source link
