इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) में सोमवार (28 अप्रैल) को 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने शतक रचकर इतिहास रच दिया। वह आईपीएल में सबसे युवा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। वह आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बन गए। आईपीएल में सबसे तेज शतक क्रिस गेल को नाम है।

गेल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 30 गेंद पर शतक जड़ा था। युसुफ पठान ने राजस्थान रॉयल्स के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2010 में 37 गेंद पर शतक जड़ा। वैभव सूर्यवंशी ने 35 गेंद पर शतक जड़कर पठान को पीछे छोड़ा। वैभव सूर्यवंशी ने 38 गेंद पर 7 चौके और 11 छक्के की मदद से 101 रन बनाए। उन्होंने 265.79 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

राशिद खान को छक्का लगाकर शतक पूरा किया

वैभव सूर्यवंशी ने राशिद खान को छक्का लगाकर शतक पूरा किया। 17 गेंद पर अर्धशतक बनाने के बाद वैभव को ऐतिहासिक शतक पूरा करने के लिए और 18 गेंद लगे। वैभव ने अफगानिस्तान के गेंदबाज करीम जनत की धज्जियां उड़ाते हुए एक ही ओवर में तीन छक्के और इतने ही चौके जड़े और 30 रन बटोरे। करीम का आईपीएल डेब्यू था।

द्रविड़ ने व्हीलचेयर से उठकर किया अभिवादन

वैभव को 12वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट कर दिया। गुजरात टाइटंस के सभी खिलाड़ी वैभव को पवेलियन लौटते हुए बधाई दी। डगआउट में व्हीलचेयर पर बैठे राजस्थान के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ अपनी सीट से उठे और युवा खिलाड़ी का खड़े होकर अभिवादन किया।

आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी (टीम) गेंद प्रतिद्वंदी साल
क्रिस गेल (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) 30 पुणे वारियर्स 2013
वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स) 35 गुजरात टाइटंस 2025
यूसुफ पठान (राजस्थान रॉयल्स) 37 मुंबई इंडियंस 2010
डेविड मिलर (किंग्स इलेवन पंजाब) 38 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2013
ट्रैविस हेड (सनराइजर्स हैदराबाद) 39 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2024
प्रियांश आर्या (पंजाब किंग्स) 39 चेन्नई सुपर किंग्स 2025
अभिषेक शर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद) 40 पंजाब किंग्स 2025




Source link