Summer Season Google Doodle: गूगल हर इवेंट या खास दिन पर डूडल बनाकर उसे याद करता है। आज भी गूगल ने कुछ ऐसा ही किया है। उत्तरी गोलार्ध में समर 2020 शुरू होने जा रहा है। इस पर आज गूगल ने डूडल बनाया है। डूडल में इसमें सूरज को भी दिखाया गया है। इसके साथ ही एक हॉट एयर बलून दिखाया गया है। संतरी रंग की पट्टी पर अलग अंदाज में गूगल लिखा गया है। वहां गर्मी 23 सितंबर तक चलेगी।
ग्रीष्म ऋतु चारों ऋतुओं में सबसे गर्म होती है, जो वसंत के बाद और शरद ऋतु से पहले आती है। ग्रीष्मकालीन संक्रांति पर या इसके आसपास, सबसे पहले सूर्योदय और सूर्यास्त होता है, दिन सबसे लंबे होते हैं और रातें सबसे छोटी होती हैं। संक्रांति के बाद मौसम बदलने के साथ दिन छोटा होता जाता है। गर्मियों की शुरुआत की तारीख जलवायु, परंपरा और संस्कृति के अनुसार अलग अलग होती है। जब उत्तरी गोलार्ध में गर्मी होती है, तो इसके विपरीत दक्षिणी गोलार्ध में सर्दी होती है।
Live Blog
Summer Season Google Doodle:
Source link
